अग्निवीर योजना को समाप्त करने को लेकर चंदौली से लखनऊ तक दौड़ेंगे युवा, अग्निवीर योजना युवाओ के साथ छलावा - प्रशांत यादव पिंटू
17 Feb 2026, 06:33 PM
योजना देश की सुरक्षा को कमजोर कर रही है, क्योंकि यह अस्थायी सैन्य करियर को बढ़ावा देती है। इसको समाप्त किया जाना चाहिए।
बेधड़क News 24
धानापुर। क्षेत्र के शहीदगांव से तीन युवा अग्निवीर योजना को समाप्त करने की मांग को लेकर दौड़ते हुए चंदौली से लखनऊ तक जाएंगे। लखनऊ पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिल इसकी प्रमुखता से सदन में मांग उठाने की बाते कहेंगे। युवाओं की टोली को सपा नेता प्रशांत यादव "पिंटू" ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना (अग्निपथ) 14 जून 2022 को शुरू की गई है। जो 17.5 से 22 वर्ष के युवाओं को 4 साल के लिए सशस्त्र बलों में सेवा का अवसर देती है। इसे नौकरी की सुरक्षा, पेंशन और भविष्य की अनिश्चितता है। जो युवाओं के साथ छलावा धोखा हैं। इस योजना में केवल 25% अग्निवीरों को ही स्थायी रूप से शामिल किया जाएगा, जबकि 75% को 4 साल बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएंगा। यह योजना देश की सुरक्षा को कमजोर कर रही है, क्योंकि यह अस्थायी सैन्य करियर को बढ़ावा देती है। इसको समाप्त किया जाना चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव में अगर सपा की सरकार आती है तो इसे रद्द किया जाएगा।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली