डीडीयू नगर-तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस में गोली मारकर युवक की हत्या, सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास शव फेक फरार हुएं आरोपी
10 May 2026, 11:41 AM
चंदौली में रविवार देर रात डीडीयू-तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर युवक के शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंककर फरार हो गए। इस घटना से ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
बेधड़क News 24
चंदौली। डीडीयू नगर -तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सकलडीहा क्षेत्र के पास से गुजरते समय हमलावरों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्री दहशत में आ गए।
ट्रेन में मौजूद यात्रियों के अनुसार डिब्बे में किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली दाग दी। युवक लहूलुहान होकर सीट पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद ताजपुर गांव के पास ट्रेन की रफ्तार कम हुई तो आरोपी युवक शव को नीचे फेंककर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों के पास पिट्ठू बैग थे और वे डीडीयू जंक्शन से ही सवार हुए थे।
हत्या के बाद शव चलती ट्रेन से नीचे फेंका
चंदौली में रविवार देर रात डीडीयू-तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर युवक के शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंककर फरार हो गए। इस घटना से ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में पहले किसी बात को लेकर तेज बहस हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। यात्रियों ने देखा कि एक युवक लहूलुहान होकर सीट के पास गिर पड़ा। हमलावरों ने युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर बेहद करीब से गोली मारी थी। हत्या के बाद, दोनों संदिग्ध युवक सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर अंधेरे का फायदा उठाकर कूद गए और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के पास पिट्ठू बैग थे। यात्रियों ने तत्काल रेलवे और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीनगर, चंदौली और सकलडीहा थानों की पुलिस के साथ जीआरपी मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक के किनारे से युवक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
वर्जन -
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी डीडीयू जंक्शन से ट्रेन में सवार हुए थे। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास हुई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है। रविवार सुबह 10:30 बजे तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।
डीडीयू नगर-तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस में गोली मारकर युवक की हत्या, सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास शव फेक फरार हुएं आरोपी
चंदौली
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कल चंदौली के धानापुर पहुंचेंगे, जगह-जगह भक्तों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित
धानापुर, चंदौली
15 दिन में निदिलपुर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की नोटिस
धानापुर
हिंगुतरगढ़ स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजर व फील्ड ऑफिसर अक्सर बैंक से रहते है गायब, खाता धारकों में भारी आक्रोश
धानापुर, चंदौली
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली