नगवां में युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल रेफर
26 Dec 2025, 07:39 AM
सकलडीहां सीओ श्वेता तिवारी ने कहा कि परिजनो ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत पंजीकृत कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में प्रारंभिक इलाज करते चिकित्सक
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर थाना अंतर्गत नगवां गांव निवासी 22 वर्षीय युवक मिथिलेश पर गुरुवार को अज्ञात हमलावरो ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला मे युवक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण सीवान की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घटना शाम साढ़े छह बजे के करीब की है। सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकरी के अनुसार नगवां गांव निवासी 22 वर्षीय मिथिलेश कुमार पुत्र दिनेश शाम लगभग 6:30 बजे शौच के लिए गांव के बाहर सीवान मे गया था। जहां पर पहले से घात लगाऐ अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। आनन-फानन मे परिजनो ने मिथिलेश को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये। जहां हालत चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि हमला धारदार हथियार से की गई है। जानकारी के बाद थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे। वही क्षेत्राधिकारी सकलडीहां श्वेता तिवारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं और परिजनों से घटना के बारे मे जानकारी लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस संबंध मे सकलडीहा सीओ श्वेता तिवारी ने कहा कि परिजनो ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत पंजीकृत कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली