दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम-खम, गोपी यादव (सिधौना) और रोशन (बीएलडब्ल्यू) के बीच हुई रोचक कुश्ती
23 Jan 2026, 07:59 PM
हरिश्चंद्र बनारस बनाम चंदन बेलवानी के बीच 25 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी, कुंदन डीएलडब्ल्यू बनाम राकेश बजरंगनगर 20 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही। विकास डीएलडब्ल्यू ने सतीश बेलवानी को पटकनी देकर 15 हजार की कुश्ती जीता। आशुतोष गाजीपुर ने निखिल बेलवानी को पटकनी दे कर 12 हजार जीता। गोपी गाजीपुर व रोशन डीएलडब्ल्यू की 10 हजार ईनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
पहलवानों का हाथ मिलकर कुश्ती प्रारंभ करते मनोज काका
बेधड़क News 24
धानापुर। क्षेत्र के सीतापोखरी स्थित बाबा मोती वीर अखाड़े में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित कई जनपदों के पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ शाम 3 बजे धानापुर थाना के उप निरीक्षक संजय ओझा और दैनिक भास्कर के पत्रकार डॉ. मुकेश कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस अवसर पर कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 3000 रुपये की इनामी कुश्ती गोपी यादव (सिधौना) और रोशन (बीएलडब्ल्यू) के बीच हुई, जो काफी रोचक रही। इसके अतिरिक्त, रोशन और शुभम बिलवानी तथा शिवानंद (बीएलडब्ल्यू) और विकास (बजरंग नगर) के बीच की कुश्तियां भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। काका ने कहा कि उनका जुड़ाव कुश्ती से है, क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव कुश्ती के मूर्धन्य पहलवान थे। उन्होंने अपने दांव-पेच का लोहा मनवाया था और गांव, गरीब, किसान तथा नौजवानों के बारे में सोचते थे। मनोज सिंह काका ने आगे कहा कि वे मुलायम सिंह यादव के सच्चे सिपाही हैं और उनके विचारों का अनुसरण करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुश्ती के क्षेत्र में भारतीय पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी वीरता का परिचय देते हुए देश का परचम फहराया है। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र बिंद ने भी पहलवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दंगल प्रतियोगिता दांव-पेच का खेल है और इसमें हार से सीख लेकर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, क्योंकि बिना मेहनत के कुछ भी हासिल नहीं हो सकता।इस अवसर पर पिंटू यादव, सुरेश यादव, रामजन्म यादव, श्रीकांत सिंह, सुदामा सिंह, गुलशन सिंह, रमेश यादव, आशुतोष यादव, जिपंस प्रतिनिधि प्रशांत यादव पिंटू, पिंटू सिंह, दया यादव, अक्षय पाल, रामधनी यादव, विकास यादव, छोटू प्रधान, वकील फौजी, रंजीत माधव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता बिपिन यादव बिक्कू ने किया। जबकि श्रीपति सिंह यादव ने आए हुए अतिथियों और पहलवानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
हरिश्चंद्र बनारस बनाम चंदन बेलवानी के बीच 25 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी, कुंदन डीएलडब्ल्यू बनाम राकेश बजरंगनगर 20 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही। विकास डीएलडब्ल्यू ने सतीश बेलवानी को पटकनी देकर 15 हजार की कुश्ती जीता। आशुतोष गाजीपुर ने निखिल बेलवानी को पटकनी दे कर 12 हजार जीता। गोपी गाजीपुर व रोशन डीएलडब्ल्यू की 10 हजार ईनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली