खाता न बही बिजली विभाग जो कहे वही सही !
03 Dec 2025, 06:53 AM
वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के बिना परमिशन के ही गाड़े जा रहे सड़क किनारे खंभे लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने स्थानीय कर्मचारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश बिजली विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से लाखों रूपए के घोटाले की तैयारी
धानापुर चहनियां मार्ग पर पेड़ के बीच में गाड़े गए खंभे
बेधड़क News 24
बिजली विभाग और ठेकेदार की मिलीभग से लाखों रुपए के घोटाले की तैयारी
चंदौली। धानापुर से चहनियां तक मुख्य मार्ग के किनारे अवैध रूप से गाड़े गए सैकड़ों विद्युत खंभे जल्द हटाये जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस लिया है। अफसरों की त्योरियां तनते ही विजली विभाग तथा खंभे गाड़ रही एजेंसी से जुड़े कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
धानापुर स्थित 132 केवीए ट्रांसमिशन से मारूफपुर गांव स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र को जोड़ने के लिए धानापुर-चहनियां मुख्य मार्ग के किनारे से 33 हजार बोल्ट की विद्युत लाईन बनाने की योजना बनी थी। किंतु उस वक्त हुए इसके सर्वे को लेकर जब सवाल उठाए गए तो विजली विभाग के अफसरों ने कहा कि यह विद्युत लाइन सड़क के किनारे से नहीं, बल्कि खेतो के रास्ते बनाई जाएगी। और जब लोग शांत हो गए तो आनन फानन में रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मुख्य सड़क के किनारे ही विद्युत पोल गाड़ दिए गए।
कार्यदायी संस्था और विजली विभाग की दादागिरी ऐसी कि किसी ने लोक निर्माण विभाग से इसकी एनओसी तक लेने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में जब ग्रामीणों ने इसका मुखर विरोध करना शुरू किया तो लोक निर्माण विभाग के अफसर भी हरकत में आ गए।
एक्सईएन राजेश कुमार ने कहा है कि मुख्य सड़क के किनारे से हाई बोल्टेज विद्युत लाइन ले जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। और न ही विद्युत विभाग अथवा किसी अन्य एजेंसी के द्वारा कोई एनओसी ली गई है। इसलिए ये विद्युत खंभे अवैध रूप से गाड़े गए हैं। जिन्हें जल्द हटवा दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय एव क्षेत्रीय कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश दे दिया गया है। उधर विजली विभाग के जेई घनश्याम का कहना है कि इस लाइन के निर्माण को लेकर उनके पास कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। और न ही वह उनके अधिकार क्षेत्र में है। वैसे भी जहां जहां सड़क के किनारे एबीसी केबिल के ऊपर से 33 हजार बोल्ट की लाइन के खंभे गाड़े गए हैं, वह गलत है। उससे भविष्य में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जन सरोकार को देखते हुए किसी भी दशा में इसे ठीक नहीं कहा जा सकता है। फिर भी वह कुछ नहीं कर सकते हैं।
उधर युवा मंच एवं धानापुर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि गावों की आबादी वाले क्षेत्र में ओपन विद्युत लाईन ले जाने की कोशिश की गई तो वे लोग भी चैन से नहीं बैठेंगे।
सड़क किनारे के एक भी पेड़ नहीं काटने देंगे - रेंजर
चंदौली। चहनियां रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) राम सांवरे यादव ने बताया कि धानापुर चहनियां मार्ग के किनारे वन विभाग ने बृहद बृक्षारोपण किये हैं। ऐसे में बिना परमिशन एवं एनओसी के एक भी पेड़ काटने की अनुमति नहीं है। अभी तक विजली विभाग अथवा किसी अन्य एजेंसी की ओर से इस मार्ग पर हाई वोल्टेज विद्युत लाईन बनाने को लेकर कोई सूचना हमारे जानकारी में नहीं है।
पक्ष विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के भूमिकाओं पर उठा सवाल
चंदौली। धानापुर चहनियां मुख्य मार्ग पर बिना किसी NOC के हजारों पेड़ काटने की तैयारियों को लेकर अब जनमानस के जहन में जनप्रतिनिधियों की भूमिकाओं पर भी सवाल उठने लगे है। लोगो का कहना है कि बिना जानकारी से सरकारी काम में हम लोग कैसे बाधा डाल सकते है जब पक्ष विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को ही समझ नहीं है। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस, ब्लॉक प्रमुख, विधायक्ष, संसद किस लिए बने है। क्या उनका काम केवल दुआर करना है या जनमानस के मुद्दों पर बोलना भी। ऐसे में लोगो को आशंका है कि इस कार्य में उनको भी कमीशन का अंश पहुंच रहा होगा।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली