अदलहाट में कल होगा विराट हिन्दू सम्मेलन दिखेगी सामाजिक एकजुटता
20 Dec 2025, 01:32 PM
अदलहाट में कल होगा विराट हिन्दू सम्मेलन दिखेगी सामाजिक एकजुटता
सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित होगा कल विराट हिन्दू सम्मेलन
बेधड़क News 24
संवाददाता : अभिजीत श्रीवास्तव
मिर्जापुर। सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में रविवार 21 दिसम्बर को नरायनपुर खंड गरौंडी मण्डल के अदलहाट बाजार स्थित कलावती उत्सव वाटिका में 'विराट हिन्दू सम्मेलन' का भव्य आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस समागम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर देना है। आयोजक गरौंडी मण्डल के कार्यवाह श्रीप्रकाश सेठ ने बताया कि इस वैचारिक मंच के माध्यम से विद्वान वक्ता धर्म रक्षा और समाज के सशक्तिकरण पर अपना मार्गदर्शन साझा करेंगे। आयोजन में समरसता का संदेश देने के साथ ही सामाजिक एकजुटता की अपील की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में समय से शामिल होने का आह्वान किया है।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली