धीमी गति से हो रहे सड़क,नाली के निर्माण से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
08 Feb 2026, 07:43 PM
कस्बावासियों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की होगी।
बेधड़क News 24
चहनियां (चन्दौली)। चहनियां वाया पीडीडीयू नगर जाने वाली सड़क व नाली निर्माण कार्य विगत एक वर्षों से चल रही है। मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के लिए बन रही नाली के लिए गढ्ढा खोदकर छोड़ा गया है, तो कही आधी अधूरी नाली, सड़क पर बिखरी गिट्टिया व सड़क बहता नाबदान का पानी से विगत तीन माह से कस्बावासी परेशान है। लोगो को घरों में आने जाने में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही से लोगो के घरों का पानी निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का गिरकर हांथ में फैक्चर हो गया। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होंने पर नाराज कस्बावासियों ने रविवार को प्रदर्शन कर चेतावनी दिया। कस्बा वासियों का कहना है कि चहनियां से लेकर पीडीडीयू नगर तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण निर्माण कार्य हो रहा है। धीमी व सुस्त गति से निर्माण कार्य करा रही कार्य दाई संस्था के द्वारा आये दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। नाली निर्माण के लिए कही गढ्ढा खोदकर छोड़ा गया है तो कही आधी अधूरी नाली बनाया गया है,सड़क पर गिट्टियां बिखरी पड़ी है,नाबदान का पानी सड़क पर बहने से चहनियां कस्बा में लोगो को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है । जबकि इसी मार्ग पर प्रतिदिन हजारो लोगों का आवागमन होता रहता है।कस्बा में भीड़ को लेकर काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि आधी अधूरी नाली निर्माण का कार्य विगत तीन माह से बना कर छोड़ दिया गया है जिससे घरों में आने जाने से लेकर घरों से नाबदान का पानी निकलना मुश्किल हो गया है । तीन दिन पूर्व कस्बा के ही मुन्ना सिंह गिरकर चोटिल हो गये । उनका हांथ टूट गया । कस्बावासियों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की होगी। इस दौरान विकास सिंह,संजय सिंह,संजीव जायसवाल,विनय जायसवाल,हिमांशु,राम प्रसाद जायसवाल,हल्लर चौहान,गोबिंद चौहान,सुक्खू आदि लोग उपस्थित रहे ।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली