विक्षिप्त युवती की मदद कर अभिषेक मौर्य ने पेश की मानवता की मिसाल
28 Sep 2026, 02:46 PM
पथरौरा मिल के पास भटकती मिली युवती को समाजसेवी अभिषेक बजरंगी ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जलपान कराया और परिजनों को दी सूचना
विक्षिप्त युवती को भोजन कराते अभिषेक बजरंगी,आशुतोष,आशीष व सुनील
बेधड़क News 24
मिर्जापुर। पथरौरा मिल के पास सोमवार को एक युवती असहाय अवस्था में भटकती मिली। इसकी जानकारी होने पर अदलहाट थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अभिषेक मौर्य ने मौके पर पहुंचकर उसकी मदद की। उन्होंने युवती को सुरक्षित स्थान पर बैठाकर जलपान कराया और उसके परिजनों तथा प्रशासन को सूचना दी।पूछताछ में युवती ने अपना नाम काजल (22) पुत्री भरत ठाकुर निवासी मेढ़ हाटा, थाना चैनपुर, बिहार बताया। युवती की मां ने बातचीत के दौरान बताया कि वह वर्तमान में पटनवा, जीवनाथपुर, रामनगर में रहती हैं।उनकी पुत्री मानसिक रूप से आंशिक विक्षिप्त है वह घर पर नानी के यहां नियमताबाद चंदौली जाने का बोलकर निकली थी।अभिषेक मौर्य ने युवती की स्थिति को देखते हुए उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी और उसके परिजनों से संपर्क किया। साथ ही संबंधित प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी, ताकि युवती को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।अभिषेक की इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि असहाय व्यक्ति की मदद के लिए समय पर आगे आना सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। युवती को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की पहल को लोगों ने मानवीय संवेदना का उदाहरण बताया।
धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार
मिर्जापुर
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
चंदौली
धानापुर। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
धानापुर, चंदौली
विक्षिप्त युवती की मदद कर अभिषेक मौर्य ने पेश की मानवता की मिसाल
मिर्जापुर
विधान परिषद चुनाव को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक, बूथवार समीक्षा
पीडीडीयू नगर, चंदौली