विजयादशमी पर संघ ने किया शस्त्र पूजन, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश काशी प्रांत के गौसेवा संयोजक अरविंद ने कहा कि जब समाज अपनी क्षमताओं और एकजुटता को भूल जाता है, तब चुनौतियां बढ़ती हैं।
18 Oct 2026, 06:31 PM
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अरविंद ने कहा कि भारत का इतिहास संघर्ष, त्याग, साहस और आत्मसम्मान की गाथाओं से भरा है। प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया। मध्यकाल में विदेशी आक्रमणों और विभिन्न राजसत्ताओं के दौर में कई क्षेत्रों में संघर्ष हुए।
बेधड़क News 24
मध्यकालीन इतिहास का उल्लेख कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना पर दिया जोर
धानापुर। क्षेत्र के शहीदगांव स्थित सिद्धि विनायक लान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धानापुर की ओर से विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता काशी प्रांत के गोसेवा संयोजक अरविंद, जिला सह कार्यवाह नंदलाल और पूर्व जिला कार्यवाह रविशंकर ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और संगठन की शक्ति पर चर्चा हुई। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अरविंद ने कहा कि भारत का इतिहास संघर्ष, त्याग, साहस और आत्मसम्मान की गाथाओं से भरा है। प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया। मध्यकाल में विदेशी आक्रमणों और विभिन्न राजसत्ताओं के दौर में कई क्षेत्रों में संघर्ष हुए। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोबिंद सिंह जैसे वीरों ने अपनी स्वतंत्रता, स्वाभिमान और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष किया। इन महापुरुषों का जीवन समाज को साहस, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सतयुग, त्रेता और द्वापर सहित विभिन्न कालखंडों की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं में भी अधर्म और नकारात्मक शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष का संदेश मिलता है। भारत के पास ज्ञान, शक्ति और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब समाज अपनी क्षमताओं और एकजुटता को भूल जाता है, तब चुनौतियां बढ़ती हैं। इसलिए समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए राष्ट्रहित में संगठित होना चाहिए। इस अवसर पर शैलेश चंद्र योगी, निलेश, पूर्व प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह, रामानन्द, प्रदीप सिंह, छविनाथ यादव, विनयराज पांडेय, प्रभात सिंह, रवि मौर्य, डॉ. वेद व्यास, गोसेवा प्रमुख प्रमोद, संतोष, अवधेश, भगवान सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली