विहिप स्थापना दिवस पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प
10 Sep 2026, 07:34 AM
इमिलिया चट्टी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातन ने किया मार्गदर्शन
बेधड़क News 24
मीरजापुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सतेशगढ़ प्रखंड का स्थापना दिवस समारोह इमिलिया चट्टी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई।मुख्य वक्ता विहिप के जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के उद्देश्यों और समाज के प्रति दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की। संचालन जिला संयोजक अर्जुन मौर्य ने किया। समारोह में प्रखंड मंत्री संपूर्णानंद मौर्य, मेवालाल आचार्य, अर्जुनदास, अशोक जायसवाल, मुंशी राम, कुंवर, डॉ. धीरेन्द्र, शुभम विश्वकर्मा, अनिल मोदनवाल और सुधांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली