पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर बूथवार तैयारियों और संगठन की चुनावी रणनीति की समीक्षा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याधर पांडेय ने कहा कि 5 अक्टूबर को चेतनारायण सिंह का नामांकन प्रस्तावित है। इसमें चंदौली जनपद से बड़ी संख्या में शिक्षक साथी शामिल होंगे। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में संतसेवक सिंह, रामानंद यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, कमलेश यादव, अतीक अहमद, मेराज खान, संतोष यादव, अजय कुमार भारती, हरिश्याम गौतम, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार, रामविलास पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्र, गृहशंकर सिंह और आनंद सिंह समेत जनपद के तमाम शिक्षक नेता मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनाव में चेतनारायण सिंह के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता त्रिभुवन सिंह ने की, जबकि संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया।