वाराणसी : महिला अधिवक्ता के घर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ACP ने सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर मारा छापा; दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार
13 Aug 2026, 08:13 PM
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में स्थित एक महिला अधिवक्ता के मकान में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
बेधड़क News 24
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में स्थित एक महिला अधिवक्ता के मकान में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी कैंट की अगुवाई में हुई इस अचानक छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से दो युवकों और दो युवतियों (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है।
एनजीओ और स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस मकान में काफी समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। स्थानीय थाना पुलिस को शिकायत देने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो लोगों ने ‘फ्रीडम फर्म‘ नामक एनजीओ के प्रतिनिधि रेमिल जॉन के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई।
ऐसे बिछाया गया जाल
एसीपी कैंट अपूर्व पांडे ने मामले की सत्यता जांचने के लिए एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर मकान के अंदर भेजा। वहाँ उससे 5,000 रुपयो की मांग की गई, लेकिन सौदा 2,000 रुपयों में तय हुआ। सूचना की पुष्टि होते ही सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस टीम के साथ एसीपी और महिला दरोगा ने मेन गेट बंद कर छापेमारी कर दी।
बंद कमरों में मिले आपत्तिजनक सामान
पुलिस ने जब कमरों के दरवाजे खुलवाए तो दोनों युवतियां और ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को महिला सिपाहियों ने तुरंत दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से नकदी और कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
घरेलू काम के बहाने बुलाकर फंसाया
हिरासत में ली गई एक युवती ने पुलिस को बताया कि मकान अधिवक्ता ममता सिंह का है। उसे शुरुआत में घरेलू कामकाज के लिए रखा गया था, लेकिन बाद में जबरन इस धंधे में धकेल दिया गया। पुलिस अब संबंधित अधिवक्ता की भूमिका की भी जांच कर रही है।
स्थानीय पुलिस की लापरवाही आई सामने
छापेमारी के दौरान लालपुर पुलिस की ढिलाई भी देखने को मिली। गुप्त ऑपरेशन के कारण क्षेत्रीय थाने को पहले जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन रेड पड़ने के काफी देर बाद तक भी थानाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं, मकान में लगभग एक दर्जन से अधिक खूंखार कुत्ते पाले गए थे ताकि आम लोग अंदर न जा सकें।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली