वाराणसी कप सिरप कांड : अम्बरीष सिंह भोला ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर पर मानहानि का मुकदमा कराया दर्ज
09 Dec 2025, 08:05 AM
कप सिरप मामले से मुझे जोड़ने वाले व्यक्ति मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश कर रहे है, ये लोग जानबूझकर समाज में वैमनस्यता फैला रहे है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी चाहिए - अम्बरीष सिंह भोला
थाना चौक, वाराणसी उत्तर प्रदेश
बेधड़क News 24
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कफ सिरप तस्करी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ.नूतन ठाकुर पर सोशल मीडिया के जरिए झूठे आरोप लगाने को लेकर मानहानि का आरोप लगाते हुए चौक थाने में लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
मामला कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी से जुड़ा है, जिसमें अमिताभ ठाकुर ने अम्बरीष सिंह भोला को संलिप्त बताते हुए वीडियो पोस्ट किया था। चौक थाने में दिए गए तहरीर में अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि वे एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता हैं और जनता में उनकी साफ- सुथरी छवि है। जिसे धूमिल करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
अमिताभ ठाकुर ने 30 नवंबर 2025 को अपने ट्विटर हैंडल से एक लेटरहेड पत्र आजाद अधिकार सेना के नाम से जिसपर पता- 5/426, विराम खंड, गोमती नगर, लखनऊ और वीडियो शेयर किया। जिसमें अम्बरीष सिंह भोला को कफ सिरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल, अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह से जोड़कर मनगढ़ंत आरोप लगाए गए। इस पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा और शेयर किया। जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है।
प्रार्थी ने आरोप लगाया कि ऐसे पोस्ट करने और जानबूझकर आरोप लगाने से समाज में वैमनस्यता फैल रही है। पत्र में एक निर्वाचित विधायक और उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री पर भी बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। अम्बरीष सिंह भोला ने मांग की है कि अमिताभ ठाकुर, नूतन ठाकुर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो।
अमिताभ ठाकुर का सोशल मीडिया पर जवाब
मामले की जानकारी मिलते ही अमिताभ ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, मुझे अभी-अभी थाना चौक वाराणसी में मेरे और पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर के विरुद्ध कफ सिरप मामले में दर्ज कराए गए मानहानि के मुकदमे की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में हम शीघ्र ही नियम अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करेंगे। साथ ही मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम बिना राग द्वेष के किसी भी मामले में यथासंभव नियमानुसार विधिक कार्यवाही हेतु प्रयत्नशील रहते हैं और कफ सिरप मामले में आगे भी नियम अनुसार विधिक कार्यवाही हेतु यथासंभव प्रयास करेंगे। अमिताभ ठाकुर ने जोर देकर कहा कि वे हमेशा कानून के दायरे में रहकर बिना व्यक्तिगत दुर्भावना के न्याय की लड़ाई लड़ते हैं।
कप सिरप मामले की पृष्ठभूमि
यह विवाद कफ सिरप तस्करी के उस बड़े रैकेट से जुड़ा है, जो बांग्लादेश तक फैला हुआ है। यूपी एसटीएफ ने 22 माह पहले सुशांत गोल्फ सिटी से करोड़ों का कोडिन सिरप बरामद किया था। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल (पिता भोला प्रसाद, हाल ही में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार), अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह (पूर्व बर्खास्त सिपाही) पर आरोप है। अमित सिंह टाटा की कंपनियां अवैध स्टोरेज और ट्रेड में संलिप्त थीं। अमिताभ ठाकुर ने अपने पोस्ट में सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के साथ विक्की उर्फ विकास सिंह की तस्वीर शेयर कर पृथक जांच की मांग की थी, साथ ही पीएमओ, सीएमओ और यूपी पुलिस को पत्र लिखकर सीबीआई-ईडी जांच की अपील की। सोशल मीडिया पर यह मामला ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स इसे अभिव्यक्ति की आजादी बनाम व्यक्तिगत हमले का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि अन्य भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अमिताभ ठाकुर के समर्थन में हैं। दोनों पक्षों से कानूनी कदमों की उम्मीद है, जो इस विवाद को और गहरा सकता है।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी