एकल काव्य पाठ में उत्कर्ष सिंह व भाषण प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी सिंह रही प्रथम
20 Dec 2025, 04:02 PM
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर आयोजित हुआ भाषण व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र
बेधड़क News 24
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर आयोजित हुआ भाषण व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को कामता प्रसाद विद्यार्थी सांस्कृतिक क्लब के तत्वाधान में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती / जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित "सुशासन के महत्व" विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजयलक्ष्मी सिंह बी.ए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान एंजेला सिंह बी.ए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान आराधना एम.ए प्रथम सेमेस्टर रही। तथा एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्कर्ष सिंह एम.ए प्रथम सेमेस्टर तथा द्वितीय स्थान अर्चना एम.ए तृतीय सेमेस्टर रही।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ध्रुव भूषण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए सुशासन के महत्ता के बारे में विस्तार से बताते हुए नागरिकों के मूलभूत आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार की पूर्ति करने को महत्वपूर्ण बताया तथा प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रवेश कुमार सिंह, डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ प्रशांत मिश्रा, डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ पूनम निर्मल, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ प्रवेश कुमार तथा छात्र छात्राएं एवं महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक क्लब के संयोजक डॉ लल्लन भारती तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रीना सिंह ने किया।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली