कुर्रा को 3-0 से हराकर उसिया गाजीपुर सेमीफाइनल में पहुंचा
18 Jan 2026, 04:22 AM
पहला सेमी फाइनल मुकाबला कुर्रा गाजीपुर बनाम उसिया गाजीपुर के बीच खेला गया। मुकाबले में उसिया गाजीपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुर्रा गाजीपुर को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
बेधड़क News 24
धानापुर। अमरवीर इंटर कॉलेज, धनापुर के प्रांगण में चल रही अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में पहला सेमी फाइनल मुकाबला कुर्रा गाजीपुर बनाम उसिया गाजीपुर के बीच खेला गया। मुकाबले में उसिया गाजीपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुर्रा गाजीपुर को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित 45-45 मिनट के खेल में टॉस जीतकर कुर्रा गाजीपुर ने पहले गेंद लेने का निर्णय लिया। पहले हाफ में उसिया गाजीपुर की ओर से भोलू आमिर और मटरू ने क्रमशः एक-एक गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। लगातार आक्रामक खेल के दम पर उसिया गाजीपुर ने पहले हाफ में ही 3-0 की निर्णायक बढ़त बना ली।
मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कुर्रा गाजीपुर ने दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसिया गाजीपुर की सधी हुई रक्षा पंक्ति के सामने उन्हें कोई सफलता नहीं मिल सकी। अंत तक स्कोर 3-0 ही बना रहा। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोलउन प्रधान और जिसान खान ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि आकिब खान, तौकीर खान एवं धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्य रुत्तम खान, मंजूर खान, उमेश मांझी, रत्नेश यादव, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। मैच में रेफरी की जिम्मेदारी राशिद खान ने निभाई, जब कि रोचक कमेंट्री आतिफ खान व हाजी इनाम ने की ।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली