मां खंडवारी पी०जी० कालेज में यूपीआरटीओयू की परीक्षा गुरुवार से, लगभग एक माह लगातार चलेंगी परीक्षा
21 Jan 2026, 05:36 PM
सभी छात्र-छात्राएं अपने एडमिट कार्ड में अंकित पेपर कोड एवं निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हों।
चहनियां स्थित मां खंडवारी पी०जी० कालेज में जानकारी देते प्रबन्ध निदेशक डा. आशुतोष कुमार सिंह
बेधड़क News 24
चहनियां (चन्दौली)। मां खंडवारी पी०जी० कालेज, चहनियां के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बुधवार को वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाएं गुरुवार 22 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो रही हैं। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश भर में कुल 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिनमें मां खण्डवारी पी०जी० कालेज, चहनियां को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह कालेज व क्षेत्र के परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र रहेगा।
परीक्षार्थियों से अपील करते हुए डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने एडमिट कार्ड में अंकित पेपर कोड एवं निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हों। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा संबंधी सभी मानक नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से अन्य परीक्षा केंद्रों से आने वाले परीक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे समय से घर से निकलें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। यह परीक्षा लगभग एक माह तक लगातार चलेंगी।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली