कोहरे के चादर में लिपटी यूपी, लगभग 50 जिलों में रेड अलर्ट
23 Dec 2025, 07:41 AM
उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। लगभग पूरी यूपी घने कोहरे में लिपटी हुई है। मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।
कोहरे का प्रकोप
बेधड़क News 24
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। लगभग पूरी यूपी घने कोहरे में लिपटी हुई है। मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। तराई और पूर्वी यूपी समेत लगभग 40 जिलों के लिए अत्यधिक शीतदिवस की चेतावनी है यानी इन जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी, साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी। वाराणसी प्रयागराज कानपुर दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे के साथ सर्द पछुआ हवाएं चलेंगी।लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट। घने कोहरे से आगरा, बरेली, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बहराइच में 20 मीटर, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता रही। यूपी के कई जिलों में अत्यधिक घने कोहरेका मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया।
इसमे कौशांबी प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत है।
यूपी के कुछ जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावट के आसार हैं इसमे प्रतापगढ़ जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं है।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली