धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को उन्नत भारत योजना के तहत छात्र-छात्राओं ने साइकिल यात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो डॉ. ध्रुव भूषण सिंह ने हरि झंडी दिखार किया। साइकिल यात्रा महाविद्यालय परिसर से शहीद पार्क तक गई और पुनः वहां से महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान प्राचार्य प्रो डॉ. ध्रुव भूषण सिंह ने कहा कि उन्नत भारत योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक राष्ट्रीय पहल है। जिसकी शुआत वर्ष 2014 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के उच्च शिक्षण संस्थानों को ग्रामीण क्षेत्रों से जोडना है, ताकि ये संस्थान अपने ज्ञान और तकनीक का उपयोग करके गांवों के विकास में मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा गांवों की समस्याओं की पहचान करना और उनका वैज्ञानिक व सतत समाधान निकालना। ग्रामीण समुदायों को बेहतर आजीविका, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कृषि के लिए आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना होगा। यही नहीं प्रत्येक भाग लेने वाले संस्थान को कुछ गांवों को गोद लेकर उनके सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देना भी है। इस दौरान डॉ. लल्लन भारती, डॉ. शिव प्रसाद सिंह, डॉ. भानु प्रताप मिश्र, डॉ. दिनेश कुमार, उत्कर्ष सिंह सहित अन्य रहे।