दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज, दौड़ में उदित, प्रीति रही अव्वल
05 Feb 2026, 05:58 PM
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेल अनुशासन आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करता है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य
बेधड़क News 24
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआं। जिसका शुभारंभ सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे को छोड़कर किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेल अनुशासन आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करता है। जिसके बाद महाविद्यालय के छात्र उदित ने मशाल के साथ दौड़ लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में उदित प्रथम, इरफान द्वितीय और प्रेम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रीति चौरसिया प्रथम, अंशिका द्वितीय, सविता तृतीया रही। चक्र प्रक्षेप प्रशांत यादव प्रथम, ज्वाला यादव द्वितीय, अरुण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में संजना पटेल प्रथम, सविता द्वितीय, आरती प्रजापति तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मोहम्मद मुस्ताक अली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्लेयर लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकल रहे हीरे देश का नाम रौशन कर रहे है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ध्रुव भूषण सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां की शिक्षा के साथ खेल में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पूनम निर्मल, डॉ प्रवीण कुमार भारती, डॉ रीना सिंह, डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ. किरण यादव, डॉ सुनील कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, विजय श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ प्रदीप वर्मा, डा. नेहा उपाध्याय, डा दिनेश कुमार, डॉ. लल्लन भारती, श्री नारायण पाठक, डॉ. पुष्कर मिश्रा, शिव प्रताप सिंह, अंकित पटेल, नंदलाल, दिनेश, नीरज, अमित कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नौशाद अहमद ने किया।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली