बिना लाइसेंस मवेशी काटते दो गिरफ्तार, मांस बरामद
03 Feb 2026, 06:57 PM
अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव में पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी काटते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर) | अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव में मंगलवार को पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी काटते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बिना लाइसेंस के मांस विक्रय और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की है।प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ को सूचना मिली थी कि गरौड़ी गांव में चोरी-छिपे मवेशी (पड़वा) काटकर उसका मांस बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से रहीश (निवासी गरौड़ी) और खुर्शीद (निवासी तकिया सुकृत, सोनभद्र) को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से मांस काटने में प्रयुक्त चाकू और मांस के अवशेष बरामद हुए।पुलिस ने बरामद मांस के सैंपल को मेडिकल टीम के जरिए जांच के लिए लैब भेज दिया है, जबकि शेष अवशेषों को जमीन में दबवा दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली