विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह के कार पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे, तेज हवा और बारिश ने मानव जीवन को किया अस्त व्यस्त
29 Apr 2026, 06:59 PM
अचानक आंधी के साथ बारिश होने से चहनियाँ-धानापुर मार्ग, धानापुर-सकलडीहा मार्ग, डेढ़ावल - कमालपुर मार्ग और कमालपुर धीना मार्ग पर दर्जनों जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया।
बेधड़क News 24
चंदौली। बुधवार के शाम 4 बजे मौसम अचानक करवट लिया और देखते ही देखते आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। चारों तरफ अफरा तफरी मच गया। दिन के चार बजे ही सूर्य देवता बादल में ऐसे छिप गये कि चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा छा गया और लोगों को दिन में रात का अहसास हुआ। अचानक आंधी के साथ बारिश होने से चहनियाँ-धानापुर मार्ग, धानापुर-सकलडीहा मार्ग, डेढ़ावल - कमालपुर मार्ग और कमालपुर धीना मार्ग पर दर्जनों जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया। वही चंदौली को गाजीपुर और वाराणसी से जोड़ने वाला नगवा चौचकपुर, टांडा कैथी पीपा पुल पर कुछ घंटों के लिए आवागमन रोक दिया गया है। तेज हवा से घरों से टीन सेड और सोलर पैनल उड़ गए। गुरैनी सहित अन्य गांवों के किसानो की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। लगभग एक घंटा तक तेज बारिश और हवा से जन जीवन कुछ समय के लिए अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि विकराल गर्मी से राहत मिली। दिन में रात का अहसास कराने वाली आंधी के साथ बारिश से कुछ पलों के लिए मानव जीवन को अचम्भे में डाल दिया है वही लोग काफी भयभीत दिखे।
इनसेट -
बाल बाल बचे विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह व अन्य
ढोढिया गांव के पास तेज हवा के बीच विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह के कार पर पेड़ गिर गया। हाला कि कार को छोड़ उसमें सवार अन्नू सिंह, छोटू और शेरू सिंह बाल बाल बच गए। वही एक बाइक क्षतिग्रह हो गई।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली