ओवर लोड के कारण एक माह में आधा दर्जन बार जला ट्रांसफार्मर, क्षमता वृद्धि को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
13 Jun 2026, 08:35 PM
33/11 विद्युत उपकेंद्र धानापुर के धरांव फीडर के संबंधित हासिमपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि को लेकर बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
बेधड़क News 24
धानापुर। 33/11 विद्युत उपकेंद्र धानापुर के धरांव फीडर के संबंधित हासिमपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि को लेकर बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में उपभोक्ताओं ने वैध कनेक्शन लिया है। लोड 63 केवीए का है और 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे बार बार फाल्ट आ रहा है और ओवर लोड के कारण ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल जा रहा है। गांव के लोगों ने मांग किया की अतिशीघ्र क्षमता में वृद्धी की जाय। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से क्षमता वृद्धि और ओवरलोड को लेकर लगातार शिकायत दर्ज करायी जा रही है। साथ ही विभाग के अधिकारियों और उच्च अधिकारियों तक को सूचित किया गया। लेकिन समाधान नही निकला हमारे घरो में लगे बिजली के उपकरण के साथ सिंचाई के उपकरण भी नही चल रहे। जिससे बाध्य होकर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। समाधान नही होने पर हम आगे उग्र प्रदर्शन को बाध्य होगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में चंद्रजीत यादव, सुनील, अच्छेलाल, घनश्याम, दीपक, संजय, हरेन्द्र, राजा राम, हनुमान यादव, बलवंत, पिंटू, रमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, शिवकुमार यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
वर्जन :- मामला संज्ञान में आया है। अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद को 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर क्षमता वृद्धि कर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया गया है - सुधीर कुमार एसडीओ- 33/11 विद्युत उपकेंद्र धानापुर।
ओवर लोड के कारण एक माह में आधा दर्जन बार जला ट्रांसफार्मर, क्षमता वृद्धि को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
धानापुर, चंदौली
गुरैनी पम्प कैनाल पर किसानों का संघर्ष तेज, 17वें दिन भी जारी रहा धरना
चंदौली
सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन वज्रपात में 5 गिरफ्तार
चकिया, चंदौली
समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर महिलाओं का पैसा लेकर संचालक फरार, मचा हड़कंप
चहनियां, चंदौली
कोर्ट में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले मिलकर रोए, अलग होने वाली अर्जी फाड़ी, वीडियो वायरल
नई दिल्ली