चंदौली। जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO), सेवा भारती एवं सेवा विभाग (RSS) के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी दिनांक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को जिले के सभी खंडों, नगरों में कुल 13 स्थान पर लगाया जाएगा। जिसका विवरण इस प्रकार है कि नियामपुर खण्ड के व्यासपुर (पुरैनी) गांव में चकिया खण्ड के सिकन्दरपुर में नौगढ़ खण्ड के होरिलामें शहाबगंज खण्ड के मसौईमें चन्दौली खण्ड के डिग्घी में बरहनी खण्ड के कंदवा में धानापुर खण्ड के नौली में सकलडीहा खण्ड के माटीगांव में चहनियां खण्ड के अगस्तीपुर में शिवानगर के मां काली बस्ती (वार्ड नं 01) में दीनदयाल नगर के नई बस्ती (वार्ड नं 03) में चकिया नगर के कबीर नगर में और चन्दौली नगर अंबेडकर नगर में आयोजित होगा। शिविर में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श, मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण, ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष सुविधा का इंतजाम रहेगा। शिविर का उद्देश्य बताते हुए सह जिला कार्यवाह नंदलाल ने बताया कि गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एवं अधिकतम जनसंख्या को लाभान्वित करना है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं