बिजली मेगा कैंप में तीन लाख जमा हुए, 19 उपभोक्ताओं का बिल संशोधित
13 Aug 2026, 05:50 PM
कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र,17 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र ,18 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र,19 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र,20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
बेधड़क News 24
कमालपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 24 उपभोक्ताओं में 19 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया। वही दो उपभोक्ताओं का नाम संशोधन, तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया। शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र,17 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र ,18 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र,19 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र,20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बड़े बाबू संदीप पाल,अनिल मौर्या ,ऑपरेटर अमित कुमार, अखिलेश यादव, अंकुर कुशवाहा, मुन्ना अली, राहुल सिंह,टीपू मौर्य,आलोक यादव,हसनैन अली, बबलू गुप्ता, बजरंगी, जियाउद्दीन सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली