{"time":1772503480859,"blocks":[{"id":"V3JWleq9HN","type":"paragraph","data":{"text":"चंदौली। जापान-सिंगापुर के दौरे से लौटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल ऐक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आते ही कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान और होली की छुट्टियों के अलावा रंगों के इस खास त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था पर भी निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने अपने कार्यालय में ली बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली पर किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।