हद है : अमरां में आधार संशोधन के नाम पर वसूले जा रहे 220 रुपये !
12 Jan 2026, 08:31 AM
मामूली संशोधन के लिए फार्म भरने के नाम पर बैंक के बाहर हो रही 20 रुपये की वसूली, शाखा प्रबंधक और आधार संशोधन करने वाले शख्स की मिलीभगत से हो रही लूट खसोट। लोगो ने जांच कर कार्रवाई करने का किया मांग।
बेधड़क News 24
अमरा यूनियन बैंक पर आधार संशोधन, अपडेट्स के नाम पर खुलेआम वसूली
धानापुर। यूनियन बैंक की अमरां शाखा में इन दिनों आधार संशोधन के नाम पर खुल्लम खुल्ला लूट मची हुई है। यहां फार्म भरने के नाम पर लोगों से बैंक के बाहर ही 20 रुपये ले लिए जा रहे हैं। अंदर जाने पर आधार संशोधन करने वाले शख्श द्वारा प्रति व्यक्ति दो सौ रुपये की धन उगाही की जा रही है।
मजेदार बात यह है कि सब कुछ जानते हुए भी इस लूट खसोट में शाखा प्रबंधक भी शामिल हैं। ग्रामीण आर्यन, राजकिशोर, रंभा, सोनी, पंकज, शोभा आदि अन्य का आरोप है कि 220 रुपये देने में असमर्थता जताने पर उनका आधार संशोधन नहीं हुआ। उल्टे उन्हें संचालक का दुर्व्यवहार भी झेलना पड़ा। इन लोगों का यह भी आरोप है कि आधार संशोधन करने वाले शख्स विनय कुमार को शाखा प्रबंधक का खुला संरक्षण है। ये दोनों लोग मिलकर रुपयों का बंदरबांट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए इनके क्रिया कलापों की जांच कर दंडित करने की मांग किया है।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली