{"time":1764424807273,"blocks":[{"id":"L_feQOlf7U","type":"paragraph","data":{"text":"चंदौली। जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के पूरा चेता दुबे गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य धान की कटाई के लिए खेत पर गए हुए थे।शनिवार दोपहर को जब घर खाली था, चोरों ने मौका पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद वे घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने