चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज मार्केट (NISM) जोकि भारतीय पूंजी बाजार के नियामक प्राधिकरण भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का शैक्षिक उपक्रम है, भारत के वित्तीय क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम एवं प्रमाणन (सरकार द्वारा अनिवार्य) हेतु प्रमाण पत्र प्रदान करता है। के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सिक्योरिटीज मार्केट (NISM) द्वारा वित्तीय संस्थानों के सहयोग से उनके CSR (corporate Social Responsibility) सामाजिक दायित्व के निर्वहन कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के लिए दिनांक 17 और 18 फरवरी को सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम संपन्न किया गया। पाठ्यक्रम संचालक अनिल कुमार दुबे ने रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को दो दिवसीय पाठ्यक्रम के पश्चात एक ऑनलाइन परीक्षा के गुजरने के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सिक्योरिटीज मार्केट के द्वारा महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। अनिल कुमार दुबे के अनुसार वर्तमान में भारतवर्ष, विश्व में वित्तीय क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति कर रहा है तथा साथ ही कुशल वित्तीय पेशेवरों (Financial Experts) मांग भी बढ़ी है। यह पाठ्यक्रम प्रतिभागियों के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल में वृद्धि करने के साथ-साथ उनके पेशेवर क्षमता में वृद्धि कर एक बेहतर करियर के लिए अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मदद कर मददगार बनेगा। इसी क्रम में महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्य सुकृति मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक और समस्त महाविद्यालय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।