जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मार पीट, दो कि हालत गंभीर ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, घटना के बाद वकीलों का थाने पर लगा जमावड़ा
17 Mar 2026, 08:55 AM
जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मार पीट, दो कि हालत गंभीर ट्रामा सेक्टर वाराणसी में चल रहा इलाज।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के बिरना गांव में सोमवार को शाम जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे कुछ हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी अवधेश मौर्य और सतीश मौर्य के बीच काफी समय से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम सतीश मौर्य द्वारा विवादित जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करते हुए टिन शेड लगाया जा रहा था। इसी दौरान बासमती देवी (50) ने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनका बेटा नीरज मौर्य (17) मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में बासमती देवी (50), अवधेश मौर्य (65) और नीरज मौर्य (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाद में दो लोगों की स्थिति अधिक नाजुक होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के दौरान शोरगुल सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों ने जब घटना के बारे में पूछा तो आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए सभी को देख लेने की धमकी दी और भागने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर कुछ लोगों को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपितों ने खुद को वकील बताते हुए ग्रामीणों को धमकाया कि वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और कचहरी आने पर उन्हें सबक सिखाया जाएगा। इससे ग्रामीण और भड़क गए और उन्होंने हमलावरों की पिटाई कर दी। जिसके बाद किसी तरह वो वहां से अपनी जान बचा कर भागे, वही लोगो का आरोप है कि हमलावर भागते वक्त SC/ST एक्ट में फसाने की धमकी दिए है।
घटना के बाद एक दर्जन वकील तहरीर के साथ पहुंचे थाने
सोमवार को बिरना गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मार पीट के बाद एक दर्जन वकील धानापुर थाने पर तहरीर देने गये। जिसमें उन्होंने कहा कि हम लोग अपने सहयोगी वकील से बिरना में मिलने गए थे तभी चार, पांच लोग गाली गलौज करने लगे मना करने पर मार पीट करने लगे। घटना के बाद गांव में तनातनी का माहौल है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
वर्जन --
दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी - त्रिवेणी लाल सेन, प्रभारी निरीक्षक, थाना-धानापुर।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली