बाटी चोखा की दावत के दौरान विद्युत कर्मी और एसडीओ में हुई तू तू मैं मैं
26 Jul 2026, 09:29 PM
एसडीओ ने संविदा कर्मी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। वहीं संविदा कर्मी ने थाने में तहरीर देने के साथ ही आई जी आर एस पोर्टल पर एसडीओ के विरुद्ध शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
AI द्वारा प्रस्तुत तस्वीर
बेधड़क News 24
अगली खबर में बिजली विभाग के कारस्तानी का पोल खोल
धानापुर। वर्षो से कैश कलेक्शन के लिए नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर शुभम सिंह और बिजली विभाग के एसडीओ सुधीर कुमार के बीच रविवार को बाटी चोखा खाने के दौरान कुछ नोक झोंक हो गई। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध अमर्यादित व्यवहार करने, तथा धमकी देने का थाने में शिकायत किया है। अधिकारी कर्मचारी के इस तरह झगड़ने को लेकर जितने लोग उतनी तरह की चर्चा हो रही है।
दरअसल धानापुर कस्बा स्थित 33/11 पावर हाउस पर रविवार को जेई घनश्याम ने बाटी चोखा का प्रोग्राम रखा था। जिसका लुत्फ उठाने कर्मचारियों सहित एसडीओ सुधीर कुमार भी आये थे। खाने पीने के दौरान ही कुछ लोगों ने कैश काउंटर के कम्प्यूटर आपरेटर को हटाने की चर्चा शुरू कर दी। जिसके बाद कम्प्यूटर आपरेटर और एसडीओ के बीच पूछा पूछी होने लगी। देखते ही देखते दोनो तरफ से फब्तियां कसी जाने लगी। और दोनों लोग एक दूसरे को देख लेने की धमकियां देने लगे। कुछ कर्मचारी भी दोनो तरफ से पम्प भरने में जुट गए। इस बीच एसडीओ सुधीर कुमार आपा खो बैठे, और संविदा कर्मी को किसी भी कीमत पर नौकरी नहीं करने देने की बात कहते हुए अपशब्दों से नवाजने लगे। फिर क्या था, कर्मचारी भी उनपर पिल पड़ा। और मामला थाने तक पहुंच गया। एसडीओ ने संविदा कर्मी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। वहीं संविदा कर्मी ने थाने में तहरीर देने के साथ ही आई जी आर एस पोर्टल पर एसडीओ के विरुद्ध शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सुबह दोनो पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बाटी चोखा की दावत के दौरान विद्युत कर्मी और एसडीओ में हुई तू तू मैं मैं
धानापुर, चंदौली
लुटेरों ने लिफ्ट मांगकर बाइक सवार की मोबाइल छीनी
धानापुर, चंदौली
जानलेवा हमला के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
सकलडीहा, चंदौली
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
चंदौली
धानापुर : कवलपुरा में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धानापुर, चंदौली