बुधवार के बीते रात दो पक्षों के बीच हुई जमकर मार-पीट, खड़ान व विजयपुर के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर, जांच में जुटी पुलिस
05 Mar 2026, 11:05 AM
इस बाबत धानापुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सभी पहलुओं की जांच कर रंग में भंग डालने वालो पर आवश्यक कार्यवाही की जाएंगी।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के खड़ान और विजयपुर (कान्धरपुर) गांव में बुधवार को बीते रात दो पक्षों में जमकर मार पीट हो गई। मारपीट का मामला छेड़छाड़ से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घायलों में खड़ान गांव निवासी 38 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र स्व. संत बहादुर सिंह, 30 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह, 26 वर्षीय प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र मार्कण्डेय विश्वकर्मा, 20 वर्षीय राहुल सेठ पुत्र उत्तम सेठ, 32 वर्षीय धीरज सिंह पुत्र स्व. संत बहादुर सिंह, 20 वर्षीय अश्वनी मौर्या पुत्र रमेश चंद्र मौर्या और विजयपुर के 28 वर्षीय मोहित विश्वकर्मा पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा और बाबूलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बाबत धानापुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सभी पहलुओं की जांच कर रंग में भंग डालने वालो पर आवश्यक कार्यवाही की जाएंगी।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली