भूसा की गाड़ी में मवेशी छिपाकर जा रही गाड़ी पलटी चालक फरार
23 May 2026, 08:01 PM
ग्रामीणों का आरोप है कि पशु तस्करों की गाड़ी सुबह और रात में हर रोज फर्राटा भरती है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन अनजान बनी हुई है
भोजापुर स्टेशन मार्ग पर टिकरवा गांव के समीप पलटी वाहन की पशुआहार और मवेशी को देखते हुए ग्रामीण
बेधड़क News 24
सकलडीहा। भोजापुर रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग पर टिकरवा गांव के समीप सड़क के किनारे शुक्रवार की देर रात भूसा के साथ गाड़ी में मवेशी लादकर जा रही एक पिकअप वाहन पलट गयी। वाहन चालक वाहन लेकर मवेशी और भूसा को छोड़ वाहन लेकर फरार होगये। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। पुलिस ने मवेशियों को पशुआश्रय केन्द्र भेजवाकर मामले की जांच में जुट गयी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पशु तस्करों की गाड़ी सुबह और रात में हर रोज फर्राटा भरती है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन अनजान बनी हुई है। शुक्रवार की रात में भूसा भरी गाड़ी में एक मवेशी लादकर जा रही गाड़ी पलट गयी। सुबह ग्रामीणों ने सड़क के किनारे गड्ढे में भूसा में पड़ी गाय को उठ नही पाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मवेशी को पपौरा पशुआश्रय केन्द्र भेजवाकर मामले की जांच में जुट गयी है। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि भूसा लदी गाड़ी पलट गया है। जिसमें एक गाय थी। जिसे पशुआश्रय केन्द्र भेज दिया गया है। चालक वाहन लेकर फरार है। मामले की जांच किया जा रहा है।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली