क्रिकेट प्रतियोगिता में मानिकपुर, बड़भुईली तथा भुईली खास की टीम रही विजेता
04 Jan 2026, 09:59 AM
प्रतियोगिता का उद्घाटन नवज्योति इंटर कालेज गरौड़ी के प्रबन्धक संजय सिंह ने फीता काटकर किया
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते नवज्योति इंटर कालेज गरौड़ी के प्रबन्धक संजय सिंह व गरौंडी ग्राम प्रधान आसिम मास्टर
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर) | नयन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा शनिवार को नव ज्योति इंटर कालेज गरौड़ी के प्रांगण में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन छ्ह टीमों ने भाग लिया।जिसमें मानिकपुर, बड़भुईली तथा भुईली खास की टीम विजेता रही।प्रतियोगिता का उद्घाटन नवज्योति इंटर कालेज गरौड़ी के प्रबन्धक संजय सिंह ने फीता काटकर किया।साथ में प्रधानप्रतिनिधि आसीम मास्टर व प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह रहे। पहला मैच इंडियन स्पोर्टिंग क्लब मानिकपुर व स्टूडेन्ट स्पोर्टिंग क्लब विसौरा के मध्य हुआ।मानिकपुर की टीम 93 रन तथा विसौरा की टीम 60 रन बना पाई।मानिकपुर की टीम 33 रन से विजेता बनी। मानिकपुर की टीम में इवेश 25 रन तथा सूर्या ने 23रन बनाया।दूसरा मैच केजीएन स्पोर्टिंग गरौड़ी व पहलवान स्पोर्टिंग क्लब बड़भुइली के मध्य हुआ।गरौड़ी की टीम 40 रन तथा बड़भुइली की टीम 60 रन बनाकर विजेता बनी।बड़भुइली की टीम में विकास ने 37 रन बनाया तथा गरौड़ी की टीम के मनोज ने 26 रन बनाया। किंग स्पोर्टिंग शर्मा रोड व राज स्पोर्टिंग क्लब भुइली के मध्य हुआ ।जिसमें शर्मारोड की टीम 55रन तथा भुइली की टीम 85रन बनाकर विजेता बनी।शर्मारोड की टीम में अमन 28रन तथा आफताब ने 15 रन बनाया।तथा भुइली की टीम में परवेज 34 रन तथा सेराज 17रन बनाया।निर्णायक राजेश कुमार,मलिंगा,रियाज व जलाल तथा उद्घोषक मनोज सोनकर व स्कोरर पिन्टू रहे।इस अवसर पर आयोजक पूर्व प्रधान अकीलुद्दीन,पूर्व प्रधान डा० अशोक सिंह,अलाउद्दीन तथा अन्य रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली