मौनी अमावस्या पर स्नान व मेले को लेकर थानाध्यक्ष ने परखी तैयारियां
16 Jan 2026, 06:07 PM
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मा भागीरथी गंगा तट पर 18 जनवरी रविवार को मौनी अमावस्या का स्नान होगा। यहां स्नान दान की बहुत बड़ा महत्व है।
बलुआ घाट पर तैयारियों का जायजा लेते थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति
बेधड़क News 24
चहनियां (चन्दौली)। रविवार को मौनी अमावस्या पर होने वाले स्नान व मेले को लेकर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर तैयारियां व साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर चल रही है।बाल्मीकि इंटर कालेज खेल मैदान में मेले की तैयारियां को लेकर दुकाने लगनी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा बैरिकेटिंग व श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीओ पंचायत अधिकारी राजेश सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल यादव, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार के देखरेख में दो सौ सफाई कर्मचारी लगा कर बलुआ बाजर सहित गंगा घाट के चारों तरफ साफ़ सफाई का कार्य जोरों से चल रहा है।बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मा भागीरथी गंगा तट पर 18 जनवरी रविवार को मौनी अमावस्या का स्नान होगा। यहां स्नान दान की बहुत बड़ा महत्व है। इसे लेकर जनपद, गैर जनपदों, सहित बिहार, झारखंड आदी जगहों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए जुटते है। मेले को लेकर पश्चिम वाहिनीं घाट पर प्रसाशन द्वारा तैयारी हो रही है। बाल्मीकि इंटर कालेज के खेल मैदान पर तरह तरह की दुकानें, खिलौने, झूला चरखी आदि लगने लगा है। वही बलुआ से लेकर चहनियां कस्बा तक तरह तरह की दुकाने सजने लगी है। मकर सक्रांति के तीन दिन बाद ही मौनी अमावस्या पड़ने से लगातार अधिकारीयो का दौरा और तैयारियां चल रही है। घाट पर प्रतिदिन सैकड़ों सफाईकर्मी साफ सफाई कर रहे है। भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रण करने के लिए बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा बलुआ घाट पर व बाजार में गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के साथ निरीक्षण कर बैरिकेटिंग लगाने के लिए निर्देशित किया। वही भीड़ वाले स्थान पर दुकानें दायरे में लगाने के लिए माइक द्वारा एलाउंस करवाया गया।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली