अमरवीर इंटर कॉलेज में प्राचीन छात्र सभा की बैठक संपन्न, कॉलेज के विकास पर हुई चर्चा
09 Feb 2026, 03:57 PM
उपप्रबंधक विशाल सिंह ने कहा कि यदि वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व और जनप्रतिनिधि कॉलेज की ओर गंभीरता से ध्यान दें, तो अमरवीर इंटर कॉलेज का तेजी से विकास हो सकता है।
बेधड़क News 24
धानापुर। सोमवार को अमरवीर इंटर कॉलेज परिसर में प्राचीन छात्र सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के उपप्रबंधक डा. विशाल सिंह ने की। बैठक में कॉलेज के पूर्व छात्रों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कॉलेज की शैक्षणिक स्थिति, भवन की मरम्मत तथा प्रबंधन (मैनेजमेंट) से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज के पुराने भवनों की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है और कक्षाओं के साथ-साथ अन्य आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाना चाहिए। उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिया कि समय पर मरम्मत कार्य होने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। बैठक में कॉलेज के प्रबंधन को और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया गया। पूर्व छात्रों ने कहा कि बेहतर मैनेजमेंट से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और कॉलेज की छवि और सशक्त बनेगी। इस अवसर पर उपप्रबंधक डा. विशाल सिंह ने कहा कि यदि वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व और जनप्रतिनिधि कॉलेज की ओर गंभीरता से ध्यान दें, तो अमरवीर इंटर कॉलेज का तेजी से विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान क्षेत्र के भविष्य का निर्माण करते हैं, इसलिए इनके विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है।बैठक में कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों की संख्या की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि वर्तमान में कॉलेज में जनरल वर्ग के 229, ओबीसी वर्ग के 1270, तथा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के 571 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इतनी बड़ी छात्र संख्या को देखते हुए सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। बैठक में राजीव सिंह, मुकेश मौर्या, करण, मोहित रस्तोगी, अखिलेश, बिनोद, इकबाल, परवेज, हकनवाज सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली