हिंगुतरगढ़ में बजबजाती नाली बीमारियों को दे रही दावत
24 Dec 2025, 11:08 AM
हिगुतरगढ़ बैंक से परबत्ता तक बनी नाली का महीनों से सफाई नहीं होने के कारण गंदा व बदबूदार पानी से नाली बजबजा रही है। जिससे आस पास के लोगों में बीमारियों के फैलने का डर सता रहा।
हिंगुतरगढ़ में गंदगी से बजबजाती नाली
बेधड़क News 24
धानापुर (चंदौली)। विकास खंड क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव स्थित धानापुर चहनियां मुख्य मार्ग के किनारे हिगुतरगढ़ बैंक से परबत्ता तक बनी नाली का महीनों से सफाई नहीं होने के कारण गंदा व बदबूदार पानी से नाली बजबजा रही है। जिससे आस पास के लोगों में बीमारियों के फैलने का डर सता रहा। लोगों का कहना है कि इस नाली के सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों से कई बार कहा गया। उसके बाद भी उनके द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया। इस दौरान सूर्य प्रकाश यादव, प्रेम चंद यादव, लालचन यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, बृजलाल सिंह आदि ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
मामला संज्ञान में आया है, साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए है। जल्द ही समस्या दूर करा दी जाएंगी - विजय कुमार, खंड विकास अधिकारी धानापुर।
धानापुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 51 हजार की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
धानापुर, चंदौली
छठ मईया के जयकारे से गूंजा सेंवराई, उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व
गाजीपुर
धानापुर : शराब की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों की शराब चोरी
धानापुर, चंदौली
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली