इमाम चौक की सुरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर गहराया तनाव, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
06 Jan 2026, 11:41 AM
प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए एक बार फिर से निर्माण कार्य हुआ शुरू,गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति हुई पैदा
तहसील दिवस में आवेदक द्वारा दिया गया पत्र
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर)|थाना अदलहाट अंतर्गत ग्राम भरूहिया में इमाम चौक के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध मस्जिद निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तहसील दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-अभिलेखों में दर्ज सुरक्षित जमीन पर कब्जा कर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।ग्राम भरूहिया निवासी सुनील कुमार सिंह ने तहसील दिवस में 07 दिसम्बर को शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि ग्राम सभा की भूमि संख्या 332, जिसका कुल रकबा 0.012 हेक्टेयर है, राजस्व अभिलेखों में इमाम चौक के लिए सुरक्षित है। आरोप है कि इस जमीन पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व में थानाध्यक्ष अदलहाट ने 25 सितम्बर को जांच कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया था और इसे गिराने के लिए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।आवेदक का कहना है कि पुलिस की रिपोर्ट और सख्त निर्देशों के बावजूद विपक्षीगणों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने खतौनी और थानाध्यक्ष की रिपोर्ट संलग्न करते हुए अधिकारियों से मांग की है कि उक्त निर्माणाधीन ढांचे को ढहाकर भूमि को पूर्व की स्थिति में लाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली