तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शादी से पहले 24 वर्षीय युवक की मौत
28 Sep 2026, 09:04 PM
जानकारी के अनुसार शुभम सिंह बलुआ क्षेत्र के सराय में रेस्टोरेंट चलाते थे। सोमवार शाम वह अपनी बड़ी बहन को जनौली स्थित उनकी ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह इनायतपुर गांव के सामने पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
मृतक शुभम की फाइल फोटो
बेधड़क News 24
शादी से पहले बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में 24 वर्षीय शुभम की मौत
कमालपुर। नौरंगाबाद के समीप सोमवार शाम सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कादीराबाद निवासी शुभम सिंह को राहगीरों ने तत्काल कमालपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुभम की आगामी 24 नवंबर को शादी होनी थी, जिससे घर में चल रही शादी की तैयारियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार शुभम सिंह बलुआ क्षेत्र के सराय में रेस्टोरेंट चलाते थे। सोमवार शाम वह अपनी बड़ी बहन को जनौली स्थित उनकी ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह इनायतपुर गांव के सामने पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर जुटे राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों के मुताबिक शुभम की शादी 24 नवंबर को पपौरा गांव में तय थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर थीं। परिवार शादी के सपने संजो रहा था, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। शुभम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुभम अपने पिता त्रिभुवन सिंह की पांच संतानों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार के सबसे बड़े बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से प्रमुख मार्गों पर नियमित वाहन जांच कराने, तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शादी से पहले 24 वर्षीय युवक की मौत
कमालपुर, चंदौली
धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार
मिर्जापुर
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
चंदौली
धानापुर। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
धानापुर, चंदौली
विक्षिप्त युवती की मदद कर अभिषेक मौर्य ने पेश की मानवता की मिसाल
मिर्जापुर