बुद्धपुर गांव में गंगा में डूबा किशोर, स्थानीय गोताखोर द्वारा तलाश जारी, घटना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची NDRF टीम
11 May 2026, 11:23 AM
साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच गए।
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना क्षेत्र के बुद्धपुर गांव निवासी मंगल यादव (16 वर्ष) पुत्र किशुनदेव यादव सोमवार की सुबह गंगा नदी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार मंगल सुबह भैंस को धोने और स्वयं स्नान करने के लिए गंगा नदी में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच गए।सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। गोताखोरों को भी बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था।
बुद्धपुर गांव में गंगा में डूबा किशोर, स्थानीय गोताखोर द्वारा तलाश जारी, घटना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची NDRF टीम
धानापुर, चंदौली
जब एक माई नहीं हो सकती तो हम एक भाई कैसे, गौ हत्या करने वाला कभी हमारा नहीं, चाहे वो कोई हो, भगवा वस्त्र पहन कर गौ मांस का विदेशों में व्यापार करते है मुख्यमंत्री - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
चंदौली
डीडीयू नगर-तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस में गोली मारकर युवक की हत्या, सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास शव फेक फरार हुएं आरोपी
चंदौली
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कल चंदौली के धानापुर पहुंचेंगे, जगह-जगह भक्तों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित
धानापुर, चंदौली
15 दिन में निदिलपुर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की नोटिस
धानापुर