शपथ ग्रहण समारोह : सकलडीहा तहसील बनेगा प्रदेश का आर्दश तहसील - अनिल राजभर
07 Mar 2026, 07:28 PM
सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार के निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री ने दिलायी शपथ, सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के लिये अधिवक्ता कक्ष और अधिवक्ताओं के लिये बनेगी लाइब्रेरी
बेधड़क News 24
सकलडीहा। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से तहसील सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री ने निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष जनार्दन मिश्र महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर मंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए डेमोक्रेटिक बार के अधिवक्ताओं के लिये भवन,लाइब्रेरी और दो कूलर वाटर मुहैया कराये जाने का घोषणा किया। इस मौके पर सकलडीहा तहसील को प्रदेश का आदर्श तहसील बनाये जाने के लिये अधिवक्ताओं का सुझाव और सहयोग की भरोशा दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पूर्व विधायक स्व.रामजीत राजभर हमारे पिता ने सकलडीहा तहसील और महुजीनाल पुलिया का निर्माण के लिये तत्कालीन मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलाया था। हमारा प्रयास रहेंगा की सकलडीहा तहसील प्रदेश का आर्दश तहसील बने। इसके लिये यहां के अधिवक्ताओं का सहयोग और सुझाव देने की अपील किया। इसके साथ ही डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सकलडीहा की मांग पर लाइब्रेरी,अधिवक्ता भवन और दो कूलर वाटर सुविधा मुहैया कराने जाने की घोषणा किया। डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा,महामंत्री आशुतोष मिश्रा,कोषाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित तिवारी,संयुक्त् सचिव सुभाष चन्द्र भारती सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंत्री अनिल राजभर और उपजिलाधिकारी कुंदन राजकपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और सीओ स्नेहा तिवारी ने शपथ दिलाया। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, शिवमंगल बियार पिछड़ा आयोग के सदस्य,वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह,सिविल बार अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह,महामंत्री आशुतोष मिश्रा,कुबरेनाथ सिंह,रमाशंकर खरवार,शैलेन्द्र पांडेय,महेन्द्र प्रताप सिंह,सुरेश यादव,राजकुमार सिंह,शिवगोबिंद सिंह,सच्चिदानंद सिंह सहित अन्य रहे।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली