सेमरा की सुप्रिया ने हाईस्कूल में लहराया परचम, जिले में पाया दूसरा स्थान
23 Apr 2026, 10:08 PM
रूपौधा स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज की छात्रा सुप्रिया पटेल ने जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
हाईस्कूल टॉपर सुप्रिया
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर) | यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में अदलहाट क्षेत्र के रूपौधा स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज की छात्रा सुप्रिया पटेल ने जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुप्रिया ने 600 में से 576 अंक (96 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं। इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही स्कूल और सुप्रिया के गांव सेमरा में जश्न का माहौल हो गया।सेमरा निवासी एसपी एजुकेशनल स्कूल के डायरेक्टर शिवबालक सिंह पटेल की पुत्री सुप्रिया की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम दुलार ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सुप्रिया की मेहनत और अनुशासन ने स्कूल का मान बढ़ाया है। शिक्षकों ने छात्रा को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।अपनी ऐतिहासिक सफलता पर सुप्रिया पटेल ने कहा कि यह परिणाम उनके माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन का फल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर जिले की मेरिट में जगह बनाने वाली सुप्रिया अब अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। क्षेत्र के चंद्रमणि सचान व संभ्रांत लोगों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
ओडौला में ईंट भट्ठे पर हुए पत्नी की मौत का कातिल निकला पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार
धानापुर, चंदौली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मदिन बांसफोडवा बस्ती के लोगों के साथ मनाया
चहनियां, चंदौली
पौधे मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - अरुण जायसवाल
चहनियां, चंदौली
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ली शपथ, मानव जीवन में नशा से नुकसान को गिनाया
धानापुर, चंदौली
एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल, सूर्या की मां का आया पहला बयान; उठाई एक और बड़ी मांग
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश