15 दिनों से टूटे बिजली खंभे से हो रही आपूर्ति, बड़ा हादसा होने की आशंका
02 Jan 2026, 06:58 PM
33/11 केवी डबरीहा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत ग्राम कम्हारी (सबलजलालपुर) में पिछले 15 दिनों से टूटा हुआ बिजली का खंभा जानलेवा बना हुआ है।
लटकता विद्युत तार
बेधड़क News 24
चन्दौली। 33/11 केवी डबरीहा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत ग्राम कम्हारी (सबलजलालपुर) में पिछले 15 दिनों से टूटा हुआ बिजली का खंभा जानलेवा बना हुआ है। इसके बावजूद उसी टूटे खंभे से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि बीते 15 दिनों से इस गंभीर समस्या की जानकारी लगातार बिजली विभाग के लाइनमैन, जेई व एसडीओ को दी जा रही है। लेकिन विभाग की कुंभकर्णी नींद अब तक नहीं टूटी है। टूटा हुआ खंभा कम्हारी से रहपुरी गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लटका हुआ है, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थिति यह है कि स्कूली वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गांव के किसान सुनील, मनोज, अशोक, संजय, गोलू सहित अन्य लोगों ने बताया कि रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वे अपना धान मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
इस संबंध में सकलडीहा के अधिशासी अभियंता बिपिन कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली