पुलिस अधीक्षक ने बलुआ थाना का किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण
12 Dec 2025, 07:28 PM
पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार के रात बलुआ थाने का किया औचक निरीक्षण, अचानक एसपी को थाने में देख पुलिस कर्मी हुए हैरान
बलुआ थाने पर निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे
बेधड़क News 24
चहनियां (चंदौली)। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गुरुवार की देर रात को बलुआ थाना का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के अचानक पहुंचने से थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों में हलचल तेज हो गई। उन्होंने थाना परिसर से लेकर कार्यालय व हवालात सहित सभी विभागों का क्रमवार निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं परिसर व अन्य जगहों पर साफ सफाई को लेकर प्रशंसा किये।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला सहायता डेस्क, हवालात तथा अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रिकार्डों की उपलब्धता, उनकी अद्यतन स्थिति और रख-रखाव की गुणवत्ता की भी जांच की।
पुलिस अधीक्षक ने थाने में रखे हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर तथा मासिक निरीक्षण रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इनकी प्रविष्टियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
एसपी ने थानाध्यक्ष व मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, रात्रि गश्त को नियमित और सक्रिय रखा जाए, पिकेट ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी की जाए तथा लंबित विवेचनाओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने वांछित और फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि थाने में अनुशासन और रिकार्ड-रखरखाव को प्राथमिकता के आधार पर सुधारना आवश्यक है। थाने की समग्र व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिलाते हुए स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली