पुलिस अधीक्षक चंदौली ने सकलडीहा कोतवाल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परख पुलिस कर्मियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
02 May 2026, 07:40 PM
आधुनिक पुलिसिंग के दौर में सीसीटीएनएस और अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स पर कार्य करने का अभ्यास करने को बताया। अंत में 112 पर मिलने वाली सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचने का निर्देशित किया।
सकलडीहा कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसपी आकाश पटेल जानकारी लेते हुए
बेधड़क News 24
सकलडीहा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सम्पूर्ण समाधान दिवस के समाप्त होने के बाद सीधे कोतवाली पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेक्स और कार्यालय के रखरखाव, साफ सफाई और शस्त्रों का अवलोकन किया। नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्य प्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान उन्होने पुलिस की वर्दी की गरिमा को बनाये रखने और निर्देशों का अक्षरश पालन करने को बताया। करीब दो घंटे चले निरीक्षण में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल तहसील से सीधे कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण के लिये पहुंच गये। थाना कार्यालय, शस्त्रागार, बंदी गृह और मैस का बारीकी से जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यप्रणाली हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय के अभिलेखों (रजिस्टरों) के रख-रखाव की स्थिति देखी। उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके करने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाई जाए। महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए उसे और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों को जनता के साथ विनम्र व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। आधुनिक पुलिसिंग के दौर में सीसीटीएनएस और अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स पर कार्य करने का अभ्यास करने को बताया। अंत में 112 पर मिलने वाली सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचने का निर्देशित किया। इस मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,गगन सिंह, कोतवाल भूपेन्द्र सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली