पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सैयदराजा, चन्दौली व अलीनगर थाना तथा डॉयल 112 की ड्यूटियों का किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश
04 Jan 2026, 09:12 AM
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी व डॉयल 112 के सभी वाहनों को रात्रि में अपने-अपने निर्धारित पॉइंट से 2 किलोमीटर आगे एवं पीछे हूटर व फ्लैशर ऑन करके मूमेंट करने के निर्देश दिए।
रात्रि में औचक निरीक्षण करते एसपी चंदौली
बेधड़क News 24
चंदौली। शनिवार के रात्रि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा थाना सैयदराजा, थाना चन्दौली व थाना अलीनगर के साथ साथ डॉयल 112 की ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम द्वारा डायल 112 के 2 पहिया व 4 पहिया वाहनों की निगरानी व रिस्पॉन्स टाईम के बारे में पूछते हुए टाइमिंग को चेक किया व और संबंधित को निर्देश दिए कि डॉयल 112 में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निष्पादन कम से कम समय में करें। मदद मांगने वाले और सूचना देने वाले दोनों तरह के लोगों के लिए बेहतर रिस्पांस मिलना चाहिए। डायल 112 के जरिए मदद मांगने वाले लोगों तक तुरंत मदद पहुंचनी चाहिए। ज्ञात हो कि डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है। जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने डॉयल 112 के सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि डॉयल 112 की सभी वाहन रात्रि में अपने-अपने निर्धारित पॉइंट से 2 किलोमीटर आगे एवं पीछे हूटर व फ्लैशर ऑन करके मूमेंट करेंगे। भ्रमण के उपरांत सम्बन्धित थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र के सभी शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनको सख्त हिदायत देने की निर्देश भी दिये।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली