मीरजापुर। रानीबाग फत्तेपुर स्थित माँ उमरावती हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने 55 वर्षीय महिला के पेट में बने करीब सात किलो के सिस्ट कैंसर का सफल ऑपरेशन किया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार बताया गया है। सफल उपचार से परिजनों में खुशी है।डूही गांव निवासी 55 वर्षीय मालों पत्नी शोभा पिछले एक माह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रही थीं। परिजनों के अनुसार उन्हें यह समस्या काफी समय से थी, लेकिन हाल के दिनों में परेशानी बढ़ने पर चिकित्सकीय जांच कराई गई। अल्ट्रासाउंड जांच में पेट में सीए सिस्ट कैंसर होने की जानकारी सामने आई।इसके बाद मरीज को माँ उमरावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आवश्यक जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर करीब सात किलो के सीए सिस्ट कैंसर को बाहर निकाला। उपचार डॉ. रामशरण सिंह के नेतृत्व में डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ. चंद्रशेखर और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने किया।ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार बताया गया है। परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल की टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सफल उपचार से मरीज को नया जीवन मिलने के साथ ही साथ समस्या से काफी राहत मिली है।