अटल जी के प्रगतिशील चिंतन से ही बनेगा सशक्त भारत: प्रो. सुरेंद्र
25 Dec 2025, 04:14 PM
अटल जी का राजनीतिक और आर्थिक चिंतन बेहद प्रगतिशील:प्रो सुरेन्द्र सिंह यादव
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
बेधड़क News 24
अदलहाट (मिर्जापुर)। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 'राष्ट्र निर्माण के प्रेरणा स्रोत अटल बिहारी वाजपेयी' विषयक इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके कृतित्व को नमन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक और आर्थिक चिंतन बेहद प्रगतिशील था। उन्होंने ग्रामीण विकास के माध्यम से भारत को वैश्विक पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी दूरदर्शी सोच ने ही एक आधुनिक और प्रगतिशील भारत की नींव रखी।संगोष्ठी में प्रो. गोमतेश्वर पाल ने अटल जी के सामाजिक सरोकारों और विपक्ष के नेता के रूप में उनके मजबूत नेतृत्व पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. हेरंब पांडेय ने उनके राजनीतिक संघर्षों के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. प्रणव कुमार गौरव ने अटल जी की कालजयी कविता "कदम मिलाकर चलना होगा" का सस्वर पाठ कर छात्राओं में जोश भर दिया।एनएसएस की स्वयंसेविकाओं साधना यादव, साक्षी द्विवेदी, प्रियंका कुमारी और पूजा पाठक ने भाषण और काव्य पाठ के माध्यम से अटल जी के योगदानों को याद किया। इस दौरान डॉ. अंजू सोनकर, डॉ. प्रेम सुंदरी, डॉ. सुमिता बनर्जी, डॉ. मनीष, डॉ. अंकित, डॉ. चंदन, डॉ. गणेश और डॉ. रानी समेत समस्त प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस अधिकारी प्रेमलता लाल और डॉ. पूजा यादव ने किया।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली