(मीरजापुर) : विश्व हिंदू परिषद जिला चुनार के नरायनपुर प्रखंड की ओर से रविवार को प्राचीन शिव मंदिर शिवाला गरौंडी परिसर में परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परिषद के स्थापना उद्देश्य, सामाजिक सरोकार और विभिन्न सेवा कार्यों पर चर्चा की।मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातनी ने कहा कि समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और आपसी दूरी को समाप्त कर समरस एवं संगठित हिंदू समाज के निर्माण के उद्देश्य से वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई के संदीपनी साधनालय में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि स्थापना के समय देश के अनेक संतों, धार्मिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हिंदू समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प लिया था।उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य जाति, मत, पंथ, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर हिंदू समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। वर्ष 1966, 1978 और 1989 में आयोजित विश्व हिंदू सम्मेलनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन आयोजनों ने हिंदू समाज की व्यापक एकजुटता को सामने रखा।जिला संगठन मंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, गौरक्षा, सेवा कार्य, घर वापसी, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी जैसे विभिन्न आयामों के माध्यम से परिषद ने लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार दिया है। उन्होंने श्रद्धेय अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष में कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और समाज को अधिक संगठित करने का आह्वान किया।इस दौरान जिला मंत्री कृष्ण गोपाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख अभिषेक, मंदिर पुजारी छोटेलाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

image
image