हिंगुतरगढ़ (बनवा) में जिला पंचायत से हो रहे नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानक की उड़ाई जा रही धज्जियां
25 Jan 2026, 05:06 PM
घटिया ईंट और भस्सी से हो रही है नाली की जोड़ाई, ग्रामीणों में है आक्रोश, घटिया निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो गांव के लोगों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी।
मानक विहीन काम होता हुआ।
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर विकास खंड अंतर्गत हिंगुतरगढ़ (बनवा) में जिला पंचायत से हो रहे ढक्कनदार नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानक की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आलम यह है कि विभागीय जेई से सांठ गांठ कर ठेकेदार लबे सड़क भस्सी से दोयम दर्जे की ईंट जोड़कर नई नाली का निर्माण कराने में जुटा हुआ है। जिसे लेकर अब ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। उक्त गांव में बनवा के पास लगभग 13 लाख रुपये की लागत से 276 मीटर ढक्कन दार नाली निर्माण का कार्य हो रहा है। तकनीकी सहायक उमेश श्रीवास्तव के मुताबिक उक्त गांव में ट्रांसफार्मर से बाहा तक के बीच 12.96 लाख की लागत से बनने वाली नाली में 9.96 लाख रुपये सामग्री एवं 2.97 लाख रुपये श्रमांश के मद में खर्च किया जाना है। लेकिन धरातल पर वह भी ठेकेदार के साथ सांठ गांठ करने में मशगूल हैं। इस वजह से मानक की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। जिला पंचायत के अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। बहुत जल्द जांच कर दोषी जेई और ठेकेदार के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली