खेल जीवन का सर्वोत्तम औषधि है - प्रो आनंद कुमार
06 Feb 2026, 06:21 PM
मुख्य अतिथि प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि खेल जीवन का सर्वोत्तम औषधि है। युवाओं में शारीरिक फिटनेस टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं।
बेधड़क News 24
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को आधा दर्जन एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ बलदेव पीजी कॉलेज वाराणसी के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो आनंद कुमार और विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रो रणधीर सिंह विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज वाराणसी ने किया। 300 मीटर दौड़ में विश्वजी यादव प्रथम, इरफान द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में अभिषेक शर्मा की टीम विजई रही। रिले रेस रस्साकसी प्रतियोगिता में आंचल आफरीन, नेहा सोनी, अनुराधा वंदना, नीतू संजना की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि खेल जीवन का सर्वोत्तम औषधि है। युवाओं में शारीरिक फिटनेस टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि जो प्रतिभागी विनर होता है वह भी सीखता है और जो विनर नहीं होता है वह भी सीखता है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श सिंह एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जेपी रावत सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण कर्मचारी गण एवं समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नौशाद अहमद ने किया।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली